फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Creating sacred forests by planting trees

Amritsar News: गुरबाणी व धर्म ग्रंथों में बताए पौधे लगाकर तैयार कर रहे पवित्र वन

Sun, 21 Jul 2024 08:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 21 Jul 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
Creating sacred forests by planting trees
----
विज्ञापन

-पर्यावरण को शुद्घ करने के लिए वन विभाग की अनूठी पहल
-अब तक ढाई-ढाई एकड़ के तीन पवित्र वन बनाए, मुहिम जारी
---
हरीश शर्मा, अमृतसर।
पवन गुरु, पाणी पिता, माता धरत महत...। श्री गुरुनानक देव जी ने गुरबाणी में इन शब्दों का उल्लेख कर पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व दिया है। इसी से प्रेरणा लेते हुए वन विभाग ने इलाके में पवित्र वन तैयार करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। अब तक ढाई-ढाई एकड़ के तीन पवित्र वन तैयार किए जा चुके हैं। इनकी खासियत यह है कि इन वनों में वहीं पौधे लगाए गए हैं, जिनका जिक्र हमारे शास्त्रों, गुरुबाणी या अन्य धर्म ग्रंथों में मिलता है।
पर्यावरण की संभाल करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम मिले हैं। पवित्र वनों में लगाए गए पौधों में अधिकतर औषधीय गुणों वाले हैं, ताकि इनका प्रयोग आमजन की बेहतरी के लिए किया जा सके। मौजूदा समय में विभिन्न प्रकार की दवाइयों में प्रयोग होने वाले पौधों की कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसे में इन प्रजातियों को बचाने व इनके संरक्षण के लिए भी यह प्रोजेक्ट कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इन प्रजातियों को किया जा रहा सरंक्षित
जंगलात विभाग की ओर से जो तीन पवित्र वन तैयार किए हैं, उनमें पहला सुल्तानविंड रोड, दूसरा अटारी रोड और तीसरा तरनतारन जिले में है। इन वनों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं और उनका खास ध्यान रखा जा रहा है। इनमें खास तौर पर नीम, बेरी, अमरिंगा, अर्जुन छाल, पलाश, हरड़, बहेड़ा, शतावर, कोचिला, पाटना, आंवला, अमलताश, केंत, सागवान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल चार और वन तैयार होंगे, 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
जिला वन अधिकारी अमनीत सिंह ने बताया कि जहां एक तरफ अमृतसर और तरनतारन जिले में इस साल तीन लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही इस साल चार और नए पवित्र वन भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजातियों के पौधे, जो अमृतसर में विलुप्त होते जा रहे हैं, उन्हें यहां संरक्षित किया जा रहा है। हम अन्य राज्यों से पौधे मंगवाकर यहां रोप रहे हैं।
-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed