फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Crazy lover shot a minor girl, death

Amritsar News: मनचले प्रेमी ने नाबालिक लड़की को मारी गोली, मौत

Tue, 29 Aug 2023 11:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 29 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crazy lover shot a minor girl, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पुलिस थाना अजनाला के अंतर्गत पड़ते गांव जग्गीवाल में मौसी की घर में रह रही लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। असल में आरोपी लड़की के साथ शादी करना चाहता था और उसे लंबे समय से तंग कर रहा था। जिससे तंग होकर लड़की बीते कई महीनों से अपने मौसा के घर में रह रही थी। आरोपी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और लड़की को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।


घटना के संबंध में पुलिस थाना अजनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया की मृतक बलजिंदर कौर (12) पुत्री मुख्तार सिंह निवासी गांव दिनेवाल बीते कुछ माह से अपने मौसा नत्था सिंह के पास गांव जग्गीवाल में रह रही थी। मंगलवार देर शाम आरोपी बीर सिंह अपने साथियों संग नकाब पकनकर उनके घर पहुंचा, तभी घर में बूढ़ी मां प्रकाश कौर के पास लेटी बेटी बलजिंदर कौर को गोली मार दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर साथियों के साथ फरार हो गया। घायल हालत में बलजिंदर कौर को पहले अजनाला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया और वहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया की शुरुआती जांच में आरोपी लड़की को लंबे समय से तंग कर रहा था। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में रख परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed