फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CPI(M) protests against land pooling, submits memorandum of demands to Chief Minister

Amritsar News: लैंड पूलिंग के विरोध में माकपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

Fri, 25 Jul 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
CPI(M) protests against land pooling, submits memorandum of demands to Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। माकपा की राज्य कार्यकारिणी कमेटी के निर्णयानुसार जिला कमेटी ने लैंड पूलिंग नीति और प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इन मांगों को लेकर माकपा वर्करों ने डीसी के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

माकपा के जिला सचिव कामरेड चरणजीत सिंह मजीठा, सुच्चा सिंह अजनाला और कंवलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार पूंजीवादी ताकतों के साथ मिलकर किसानों की जमीन छीनकर कॉर्पोरेट घरानों को देना चाहती है। पंजाब सरकार झूठे वादों करके सत्ता में आई है जिसके आने से महंगाई, भ्रष्टाचार, नशाखोरी और गैंगवार में वृद्धि हुई है। पंजाब सरकार हर तरह से विफल साबित हुई है। पंजाब सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने, पंजाब शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट पारित करने और व्यावसायिक व व्यावसायिक भवनों पर पांच प्रतिशत संपत्ति कर लगाने सहित कई ऐसे फैसले लिए हैं जो गरीब मजदूरों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के तीन साल के कार्यकाल में एक भी सड़क या गली का निर्माण नहीं हुआ है जिससे अमृतसर जैसे पवित्र शहर की सूरत को भारी नुकसान पहुंचा है। अमृतसर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, करोड़ों रुपये की लागत से बना बीआरटीसी प्रोजेक्ट बंद पड़ा है। सीवरेज व्यवस्था ठप होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। उन्होंने आम जनता से सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को निगम कर्मचारियों को स्थायी न करने के विरोध में भगवंत मान का पुतला फूंका जाएगा और 30 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च का भी समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर कामरेड गुरनाम सिंह तलवंडी, गुरदीप सिंह बुटाला, तरसेम तपियाला, नरिंदर धंजल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed