{"_id":"68c59adbc494d0ea130d3a12","slug":"couple-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-amritsar-news-c-371-1-mog1001-101633-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दंपती की मौत
Sat, 13 Sep 2025 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा-बाघापुराना रोड पर शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पाइपों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और दंपती इसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, गांव मानूके निवासी हरजीत कुमार शर्मा उम्र 40 साल अपनी पत्नी कमलजीत शर्मा उम्र 34 के साथ बाइक पर निहाल सिंह बाला से सामान लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान निहाल सिंह वाला-बाघापुराना रोड पर तेज रफ्तार पाइपों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन बिगड़ कर पलट गई। दंपती बाइक समेत उसके नीचे दब गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
स्थानीय राहगीरों ने बड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए मोगा सिविल अस्पताल भेज दिए। मृतक हरजीत कुमार शर्मा निहाल सिंह वाला के एक प्राइवेट मिल्क प्लांट में ड्राइवर थे और उनके दो बेटियों हैं। थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ पूरन सिंह ने बताया कि शनिवार को मृतकों के परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई करके शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
फोटो ... मोगा में सड़क हादसे में मृतक दंपती की फाइल फोटो।