{"_id":"69f2e2089b133683b402ebc1","slug":"counter-intelligence-amritsar-busts-narcotics-smuggling-network-one-arrested-with-heroin-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: छह किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, दुबई में बैठे अंतरप्रीत के इशारे पर कर रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: छह किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, दुबई में बैठे अंतरप्रीत के इशारे पर कर रहा था काम
Thu, 30 Apr 2026 12:18 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:18 PM IST
सार
आरोपी दुबई, यूएई में बैठे एक हैंडलर, सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था। अंतरप्रीत सिंह नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में हेरोइन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद की है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई, यूएई में बैठे एक हैंडलर, सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था। अंतरप्रीत सिंह नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई, यूएई में बैठे एक हैंडलर, सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था। अंतरप्रीत सिंह नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
अमृतसर में ड्रग व हथियार तस्करी मॉड्यूल पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमापार ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलोग्राम हेरोइन, 4 अत्याधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। इनके माध्यम से ड्रग्स और हथियारों की खेप मंगवाई जाती थी, जिन्हें आगे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।