{"_id":"670aac5552911e548e0d5bbd","slug":"consignment-of-weapons-from-pakistan-amritsar-news-c-59-1-asr1003-108467-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप, उठाने आए तीन तस्करों को एसएसओसी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप, उठाने आए तीन तस्करों को एसएसओसी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों से तीन विदेशी पिस्तौल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हथियारों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अर्शदीप सिंह निवासी गांव रामूवाल, संदीप सिंह निवासी गांव बासरके भैणी और अमृतपाल सिंह है। इन आरोपियों से पुलिस ने तीन विदेशी पिस्तौल भी बरामद किए हैं। यह पिस्तौल पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए कंटीली तार के पास गिराए थे। जिन्हें यह तीनों आरोपी उठाने के लिए पहुंचे थे। आरोपी गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने का धंधा करते हैं।
स्टेट स्पेशल आप्रेशन सेल की सूचना मिली थी कि बॉर्डर पार से तस्करों की ओर से कोई हलचल की गई है। इसी सूचना के आधार पर सेल की टीम की ओर से लगातार नजर रखी हुई थी। इसी दौरान शनिवार सुबह पता चला कि पाकिस्तानी तस्करों ने करीब दो-तीन दिन पहले हथियारों की खेप बार्डर के इस पार गिराई है। जिसे उक्त तीनों आरोपियों की ओर से उठा कर ठिकाने लगाना है। इसी के तहत सेल की टीम ने ट्रैप लगाया और जब आरोपी हथियारों की खेप उठाने पहुंच तो इन्हें दबोच लिया गया और मौके पर ही इनसे पिस्तौल भी बरामद कर लिए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह तीनों हथियार किसी गैंगस्टर के हवाले करने थे। इसके बदले में उन्हें पैसों का भुगतान किया जाना था, लेकिन फोन आने के बाद उन्हें पता चलना था कि यह हथियारों की डिलीवरी कहां देनी है। अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहले हेरोइन तस्करी के आरोप में थाना छेहरटा में केस दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन जमानत पर लौटते ही उसने दोबारा नशा तस्करी और हथियार तस्करी का काम शुरू कर दिया।