फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   congress, raja vading, meeting, pathankot

वर्करों की न सुनने वाले नेता बाहर होंगे : राजा वडि़ंग

Fri, 22 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 22 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
congress, raja vading, meeting, pathankot
सुजानपुर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेेस के प्रधान को सम्मानित करते युवा कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर न चलने वाले नेता को टिकट नहीं बल्कि पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने शुक्रवरा को विधानसभा हलका सुजानपुर के प्रधान तोषित महाजन की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम ‘कुज्ज सुणिये ते कुज्ज सुणाईये आओ सारे पंजाब नू बचाइये’ कार्यक्रम में में कही। 
वडि़ंग ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने शासन में पंजाब को हाशिये पर खड़ा कर दिया है। इस समय सूबे पर 125 हजार करोड़ रुपये का बोझ है। इस समय बेरोजगारी व नशा सबसे बड़ी समस्या है। इसके हल के लिए अकाली-भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया मिशन 2017 के लिए जनता की राय लेकर ही चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल से निकाले गए नेताओं की पार्टी है, जिन्हें प्रदेश की जनता चुनावों में पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने कहा कि टिकट आवंटन के लिए पार्टी की ओर से सर्वे किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर न चलने वाले नेता को टिकट नहीं बल्कि पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पीपीसीसी सचिव विनय महाजन ने कहा कि हलका सुजानपुर विकास के  दृष्टिकोण से हलका काफी पिछड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में हलके के कांग्रेस नेताआें व यूथ कार्यकर्ताओं ने अतिथियाें को किरपाण भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व वड़िंग और पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत लाली, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी महासचिव इंचार्ज राजिंदर मुंड, उप प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस कुलबीर जीरा, महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेेस गुरबेज का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed