फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   congress protest, hunger strike, post matric sclorship, hosiarpur

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप का मामला : भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी

Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/होशियारपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/होशियारपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
congress protest, hunger strike, post matric sclorship, hosiarpur
हड़ताल - फोटो : demo
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को पूर्ण रूप से लागू करवाने और इसे लेकर सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं में किए जा रहे विद्यार्थियों के शोषण को रोकने के लिए फगवाड़ा में कांग्रेस द्वारा भूख हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


दो दिन से एससी विंग पंजाब के कनवीनर सुखविंदर बिल्लू, सीनियर कांग्रेसी नेता राजन शर्मा, मनीष चौधरी और बलवीर ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को एससी विंग पंजाब के चेयरमैन डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने हड़ताल स्थल पर पहुंच कर हड़तालियों से बातचीत की और सरकार की निंदा की। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों के करोड़ों रुपये की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के रुपये खुर्द-बुर्द कर रही है और शिक्षण संस्थान किसी न किसी बहाने से विद्यार्थियों को तंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप न आने पर शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के रोल नंबर रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस इस धक्केशाही को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शनिवार तक विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए गए तो प्रदेश कांग्रेस प्रदेश में बड़ा आंदोलन चलाएगी। डॉ. राज ने कहा कि कांग्रेस बच्चों का भविष्य किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed