फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress hurt the sentiments of Sikhs by using last lines of Ardas in tweets and posters - Advocate Dhami

कांग्रेस ने ट्वीट और पोस्टरों में अरदास की अंतिम लाइने इस्तेमाल कर सिखों की भावनाएं आहत कीं - एडवोकेट धामी

Wed, 02 Feb 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Congress hurt the sentiments of Sikhs by using last lines of Ardas in tweets and posters - Advocate Dhami
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले दिनों से सिखों की भावनाओं को आहत कर रही है। दो-तीन दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीट और पोस्टरों में गुरु साहिब की अरदास की अंतिम लाइनें नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत द भला का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया। एसजीपीसी के सचिव ने इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए भारत सरकार तथा पंजाब सरकार के चुनाव कमीशन को नोटिस भेजा है। इससे पहले कांग्रेस के मुहम्मद मुस्तफा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को एक धार्मिक किताब कह कर सिखों को आहत किया। मुस्तफा ने आज माफी मांग ली है।
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो-तीन दिनों से ट्वीट कर और अपने चुनावी पोस्टरों में पंजाब की चढ़दी कला, कांग्रेस मांगे सरबत का भला, लिखा। यह भूल गए हैं, कि यह हमारी अरदास के अंतिम शब्द हैं, जिन्हें गुरु साहिब के साथ जोड़ कर यह समाप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उस वक्त सरबत का भला कहां था, जब श्री अकाल तख्त साहिब तो तोपों से गिराया गया। श्री हरमंदिर साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गोलियां लगी, हरकी पौढ़ी पर बड़े स्वरूप पर गोलियां लगी। कांग्रेस को यह बातें तुरंत बंद करनी चाहिए। कांग्रेस को धार्मिक शब्दों को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने एसजीपीसी के सचिव ने कांग्रेस पार्टी द्वारा धार्मिक लाइनें लिख कर सिखों की भावनाओं को आहत किए जाने के खिलाफ भारत सरकार और पंजाब सरकार के चुनाव कमीशन को आज नोटिस भेजा है, ताकि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चुनाव कमीशन कांग्रेस को हिदायत करे कि वह इस तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर इस तरह की घटिया हरकतें करके सिखों की भावनाओं को आहत नहीं करे। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के मुहम्मद मुस्तफा द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किताब कहने पर आज बिना शर्त (अनकंडीशनल ) माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक धुंधले भविष्य को देख विचलित है और इस तरह की घटिया हरकतें कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed