फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CM Mann with his wife paid obeisance at Gurudwara Singh Shaheedan

Punjab News: पत्नी संग CM मान ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां में टेका माथा, सुखबीर बादल पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब

Sun, 01 Jan 2023 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/अमृतसर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने सबको नववर्ष की बधाई देते कहा कि आने वाले वर्ष में पंजाब सर्वपक्षीय विकास और तरक्की के नए युग की शुरुआत करेगा।

विज्ञापन
CM Mann with his wife paid obeisance at Gurudwara Singh Shaheedan
पत्नी संग CM मान ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां में टेका माथा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नववर्ष की सुबह गुरुद्वारा सिंह शहीदां में परिवार समेत पहुंचे। वह पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान, माता हरपाल कौर और अन्य सदस्यों के साथ सुबह 9:45 बजे गुरुघर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सरबत की भलाई की अरदास की। वह करीब एक घंटे तक गुरुद्वारा साहिब में रुके। इस अवसर पर आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी एवं परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

विज्ञापन


राज्य में शुरू होगा विकास का नया युग: मान
मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। राज्य में भाईचारक सांझ, शांति और सद्भावना के बंधनों को मजबूत करने पर काम करने के साथ ही विकास का युग शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने सबको नववर्ष की बधाई देते कहा कि आने वाले वर्ष में पंजाब सर्वपक्षीय विकास और तरक्की के नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और धार्मिक सहनशीलता के बंधनों को और मजबूत करने के लिए महान गुरुओं, संतों और पीरों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
नववर्ष के पहले दिन अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थीं। हर वर्ष की तरह वर्ष के पहले दिन सुखबीर बादल और उनकी पत्नी सुबह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहंचे।

इस बार हरसिमरत कौर बादल के भाई बिक्रम सिंह मजीठिया हरमंदिर साहिब नववर्ष के अवसर पर नहीं आए। बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा कि उनकी माता काफी बीमार हैं, जिस कारण उनको दिल्ली जाना पड़ा, इसलिए वे श्री हरमंदिर साहिब में नववर्ष के अवसर पर नतमस्तक नही हो पाए है।


सुखबीर और हरसिमरत ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और इलाही गुरबाणी से निहाल हुए। सुखबीर ने कहा कि वर्ष 2022 मे पंजाब में गुंडागर्दी का दौर रहा और वह अरदास करते हैं कि वाहेगुरु यह नववर्ष 2023 सबके लिए खुशियां लेकर आए और पंजाब में अमन शांति रहे। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु के आगे पंजाब की शांति और समृद्धि की अरदास करने आए हैं। उन्होंने पंजाब में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए भी अरदास की। इसी तरह हरसिमरत कौर बादल ने भी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed