{"_id":"57c703294f1c1bbe122cbc6f","slug":"cm-at-gurdaspur-cm-says-aap-had-no-history-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी का कोई इतिहास नहीं: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी का कोई इतिहास नहीं: मुख्यमंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 31 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में नवनिर्मित सिविल अस्पताल का उद्घाटन करतेहुए मुख्यमंत्री बादल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई इतिहास नहीं है और न ही दिल्ली में उनके पास कोई पालिसी है। मुख्यमंत्री गांव बब्बेहाली में आयोजित छिंज मेले के समारोह में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह न तो कांग्रेस और न ही आप को अपोजिशन पार्टी समझते हैं, आने वाले समय में तीसरी बार अकाली भाजपा सरकार राज्य में सरकार बनायेगी। थर्मल प्लांटों का काम निजी कंपनियों को सौंपने के सवाल के जवाब पर बादल ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
पूरे पंजाब में निरंतर सप्लाई दी जा रही है। इस बार धान के सीजन में पूरे पंजाब से किसी की कोई शिकायत नहीं आई है और आने वाले दिनों में बिजली सप्लाई को और भी बढ़िया और यकीनी बनाया जायेगा।
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान की ओर से की गई टिप्पणी के सवाल पर मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि वह उनकी सोच है जबकि आटा दाल स्कीम का गरीब वर्ग के लोगों को भारी लाभ पहुंचा है और यह योजना शुरू करके गरीबों की जरूरत को पूरा किया है।
84 के दंगों दोबारा शुरू की गई जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस जांच में जानबूझ कर ढील बरती क्योंकि वह खुद की इसके जिम्मेवार है। दोबारा जांच के बाद दोषियों को सजा जरूर दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने बहुत से काम किए हैं। इनमें किसानों को 50000 रुपये के कर्ज बिना किसी ब्याज पर दिया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने गुरदासपुर में 30 करोड़ रुपये की लागत से बने मेरिटोरियस स्कूल का उद्घाटन किया।
इसके अलावा 20 करोड़ रुपये की लागत से नए अस्पताल औरबब्बेहाली में चार करोड़ रुपये की लागत से कम्यूनिटी हाल का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर हलका विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली और शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे।