फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Clash between two parties for setting up stall outside temple in Amritsar

Amritsar: मंदिर के बाहर फूलों की रेहड़ी लगाने पर भिड़े दो गुट, लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर पहुंचा एक व्यक्ति

Sat, 11 Feb 2023 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 02:44 PM IST
सार

मंदिर के बाहर सड़क पर फूलों की रेहड़ी लगती थी जिसके लिए युवक मंदिर कमेटी को पैसे देता था। कुछ महीनों से यह पैसे मंदिर कमेटी को देने की जगह युवक ने नगर निगम की पर्ची कटवाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Clash between two parties for setting up stall outside temple in Amritsar
दो गुटों के विवाद में पिस्टल लेकर पहुंचा युवक। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमृतसर में स्थानीय सुल्तानविंड रोड स्थित सुक्का-तलाब मंदिर के बाहर फूलों की रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। झगड़े में एक पक्ष लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक से पिस्टल जब्त किया और स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


विवाद तब बढ़ा जब पुलिस ने मंदिर के बाहर फूल बेचने वाले युवक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मंदिर के बाहर सड़क पर फूलों की रेहड़ी लगती थी जिसके लिए युवक मंदिर कमेटी को पैसे देता था। कुछ महीनों से यह पैसे मंदिर कमेटी को देने की जगह युवक ने नगर निगम की पर्ची कटवाना शुरू कर दिया। मंदिर के एक व्यक्ति बलविंदर सिंह बिल्ला ने नगर निगम को शिकायत कर दी। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए फूलों की रेहड़ी तोड़ दी। जिस को लेकर विवाद बढ़ गया। शुक्रवार देर रात युवक के समर्थक लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


थाना बी-डिवीजन की प्रभारी राजविंदर कौर का कहना है कि फूलों की रेहड़ी लगाने वाले युवक के समर्थन में कुछ लोग आ गए। जिसके बाद मंदिर कमेटी और रेहड़ी समर्थक एक दूसरे के आमने सामने हो गए। उन्होंने कहा कि आज दोनों पक्षों के बीच विवाद को निपटने के लिए थाना में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed