{"_id":"69359a8ebaf5fc845f04732f","slug":"chowkidar-sells-food-supply-department-records-as-scrap-arrested-amritsar-news-c-82-1-spkl1051-100715-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: चौकीदार ने फूड सप्लाई विभाग का रिकाॅर्ड कबाड़ में बेच दिया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: चौकीदार ने फूड सप्लाई विभाग का रिकाॅर्ड कबाड़ में बेच दिया, गिरफ्तार
विज्ञापन
मानसा। जिले के खुराक व फूड सप्लाई विभाग में चौकीदार के तौर पर तैनात नरिंदर सिंह निवासी अबोहर ने विभाग का महत्वपूर्ण रिकार्ड चोरी कर कबाड़ में बेच दिया। मामला तब उजागर हुआ जब विभाग को पुराने रिकार्ड की जरूरत पड़ी और जांच के दौरान फाइलें और अलमारियां गायब पाई गईं।
डीएफसी मनदीप सिंह ने बताया कि गायब रिकार्ड में फाइलें, अलमारियां और जरूरी कागजात शामिल थे। पूछताछ में नरिंदर ने स्वीकार किया कि उसने इन रिकार्डों को बेकार समझकर कबाड़ में बेच दिया। विभाग ने मामले की शिकायत थाना सिटी-2 पुलिस से की।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाने के निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी से मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि रिकार्ड कब और किस कीमत में बेचा गया, इसकी भी जांच की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना गंभीर है और विभागीय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके। मामले की जांच जारी है और गायब रिकार्ड की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।