{"_id":"62e1741850b7290e535a2a1b","slug":"child-thief-gang-busted-three-and-a-half-year-old-girl-recovered-amritsar-news-pkl457831855","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े तीन की बच्ची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े तीन की बच्ची बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इस्लामाबाद थाना पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी बरामद की गई है। इस गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ जब इस्लामाबाद से एक चार साल की बच्ची को अगवा कर बाद में घर के पास छोड़ जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी।
14 जून 2022 को इस्लामाबाद इलाके की गली नंबर-5 से गगनदीप सिंह की चार साल की बेटी को एक दंपती ने अगवा कर बाद घर से पास छोड़ दिया था। बच्ची को अगवा करने के मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में सामने आया कि महां सिंह गेट स्थित मेन बाजार निवासी हरीश कुमार उर्फ कर्ण ने अपने पत्नी ललिता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। 24 जुलाई को पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की और इसके बाद उसकी महिला साथी गेट खजाना निवासी परमजीत कौर उर्फ अंजू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार बच्चा आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने बच्ची को रामबाग स्थित चित्रा टॉकीज के पास से अगवा किया था।