फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Child kidnapped, murdered, tarantaran

बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर कत्ल

Thu, 30 Jul 2020 06:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Child kidnapped, murdered, tarantaran
तरनतारन के एक गांव में 7 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उससे दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार को दोपहर उसकी पत्नी हवेली में उपले बना रही थी। बेटी घर में ही मौजूद थी, थोड़ी देर में लड़की भी खेलने के लिए मां के पास हवेली की तरफ चली गई। लेकिन जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसे काफी ढूंढा, देर रात तक लड़की नहीं मिली तो एक बंद मकान में लड़की की खोजबीन की गई तो वहां लड़की बेसुध हालत में मिली। उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। लड़की के सिर पर चोट के निशान थे। लड़की के पिता ने बताया कि बच्ची को अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। दूसरी तरफ थाना सराय अमानत खान ने बताया कि पुलिस ने मृतक लड़की के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। इस संबंध में डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के बोर्ड का पैनल बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं वीरवार को शाम तरनतारन पुलिस ने हत्या के आरोप में सविंदर सिंह उर्फ काली निवासी गंडीविंड सराय को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि सविंदर सिंह ने ही बच्ची को दुष्कर्म की नीयत से अगवा किया था। विरोध करने पर उसने लड़की की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी लड़की को बंद कमरे में फेंककर फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed