{"_id":"61704a65eaa300011d133fb3","slug":"chief-minister-reached-shri-ram-teerth-on-maharishi-valmiki-jayanti-amritsar-news-pkl430643268","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि जंयति पर श्री राम तीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि जंयति पर श्री राम तीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। भगवान वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भगवान वाल्मीकि के समक्ष नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने आज के युग में भगवान श्री वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा सभी पंजाबियों को इस पर्व पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन को दर्शाने वाली पेनोरमा का नींव पत्थर रखा। इसके साथ ही सीएम ने राज्य के मध्य और निचले वर्ग के लोगों के लिए घोषणाएं कीं।
वाल्मीकि जयंति पर श्री राम तीर्थ पर आयोजित राज्य स्तरीय समागम में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विशेष तौर पर पहुंचे थे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी, कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका, डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा और पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन को दर्शाने वाले पेनोरमा के लिए पहले से ही 25 करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने मंदिर के सरोवर और लाइटों के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि स्टडी और भाई जीवन सिंह चेयर के लिए हर साल 5 लाख रुपये दिए जाने के साथ अगले दो माह में एक लाख नौकरियों को देने का एलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से कहा कि यह नौकरियां पारदर्शिता से उनकी योग्यता के आधार पर दी जाएंगी। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अकाली सरकार ने दर्जा चार कर्मचारियों को स्थाई किए जाने पर रोक लगाई थी। तभी से यह पद आउटसोर्सिंग से भरे जा रहे थे। उनकी सरकार ने अकाली सरकार के उक्त फैसले को रद करके दर्जा चार कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने का फैसला लिया है।
बसेरा स्कीम के संबंध में उन्होंने मेरा घर मेरे नाम स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि 50-50 सालों से बस्तियों में रह रहे लोगों की जमीन दीवाली तक उनके नाम कर दी जाएगी। इसके तहत वे खुद दीवाली वाले दिन घरों में जाकर रोशनी कर इस स्कीम को शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी पंजाब की वित्तीय स्थिति को लेकर तत्कालीन अकाली सरकार पर तंज कसते हुए बोले कि पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जी भरकर पंजाब के खजाने को लूटा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें (आप) को आम आदमी नहीं मिलने वाला क्योंकि आम आदमी तो यहां (सीएम खुद) खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के खजाने का प्रदेश के लोगों के विकास और भलाई के लिए प्रयोग करेंगे।