फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   cheeque distribute, shugan scheme, pathankot

डिप्टी स्पीकर ने ‘शगुन स्कीम’ के तहत बांटे 9.6 लाख के चेक

Fri, 22 Jul 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 22 Jul 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
cheeque distribute, shugan scheme, pathankot
पठानकोट में लोगों को चेक बांटते डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू। - फोटो : अमर उजाला
कम्यूनिटी हाल सुजानपुर में जिला भलाई अफसर सुखविन्द्र सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी स्पीकर बब्बू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 64 लाभपात्रियों को 9 लाख 60 रुपये की राशि के चेक बांटे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणी की लड़कियों की शादी के लिए यह शगुन स्कीम शुरू की गई है। इसमें प्रति लाभपात्री को 15 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

 
वहीं जिला भलाई अफसर सुखविन्द्र सिंह घुम्मन ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से यह योजना अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणी के लिए चलाई गई है। इसमे लाभपात्री परिवार अपनी लड़की के विवाह के एक महीना पहले विभाग के पास अपनी फाइल भर कर दे ताकि उसे इस योजना का लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर काउंसिल प्रधान रूप लाल, वीडीपीओ हरभजन सिंह, पार्षद महिन्द्र बाली, मंडल प्रधान सुरेश भगत, जरनैल सिंह, राजन भगत, श्याम लाल, हरप्रीत सिंह, कुलविन्द्र सिंह, दविन्द्र सिंह, सरपंच सुनील सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह हैप्पी, जगमोहन जग्गा, समिति सदस्य करनैल सिंह, सरपंच नीलम कुमारी, सुखदेव सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed