फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Central government anti-farmer: Aujla

जलियांवाला बाग के गेट के बाहर सांसद का धरना, बोले- केंद्र सरकार किसान विरोधी

Sat, 29 Aug 2020 04:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Central government anti-farmer: Aujla
सांसद गुरजीत औजला ने जलियांवाला बाग मुख्य गेट के बाहर स्थित शहीद ऊधम सिंह के बुत के नजदीक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। औजला ने केंद्र को किसान विरोधी सहित हर वर्ग के विरोध में काम करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार की नीतियों ने देश को धरातल पर ला खड़ा किया है। औजला के इस विरोध प्रदर्शन में किसान, विद्यार्थी, आढ़ती, मजदूर व व्यापारी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत करते हुए औजला ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल का कांग्रेस लोकसभा में जमकर विरोध करेगी। औजला ने कहा कि सुखबीर बादल किसान विरोधी बिल पर झूठ का प्रचार कर रहे हैं। जिस कैबिनेट की बैठक में इस बिल को लागू करने का अध्यादेश जारी हुआ है, उस बैठक में उनकी पत्नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल मौजूद थीं। तब उन्होंने इस बिल का विरोध नहीं किया। सुखबीर बादल इस बिल की आड़ में अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे हैं। हरसिमरत को मालूम है कि अगर इस बिल का विरोध वह कैबिनेट में करती हैं तो उनको मंत्री पद से बर्खास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed