फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Center is discriminating against Punjab in providing oxygen and medicines- Aujla

ऑक्सीजन और दवाएं देने में केंद्र पंजाब से कर रहा भेदभाव- औजला 

Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Center is discriminating against Punjab in providing oxygen and medicines- Aujla
लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि केद्र सरकार कोविड से बचाव के लिए दी जाने वाली ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं के मामले में पंजाब से भेदभाव कर रही है। विदेशों से आ रही ऑक्सीजन, दवाएं और सहायता भी पंजाब नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने गुरुनानक देव अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 50 लाख रुपये देने का एलान किया।
विज्ञापन

औजला ने वीरवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सरकारी मेडिकल कालेज में आला अधिकारियों की बैठक ली। इसमें विधायक जुगल किशोर, डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा, पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, एडीसी डा. हिमांशु अग्रवाल, मोडिकल कालेज के प्रिंसिपल राजीव देवगन, सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल आदि उपस्थित थे। उन्होंने संकट की इस घड़ी से निपटने के लिए डाक्टरों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की और कहा कि एक टीम की तरह काम करते हुए उन्होंने ऑक्सीजन की कमी के बावजूद जिले में इसकी आपूर्ति को सुचारू बनाए रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोराना की दूसरी लहर में 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों की जिंदगी ऑक्सीजन पर निर्भर हो गई है। लेकिन ऑक्सीजन व दवाएं मुहैया कराने में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार से भेदभाव किया जा रहा है। डीसी खैरा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कोरोना से निपटने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी 24 घंटे लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। जबकि सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह ने बताया कि रोजाना करीब आठ हजार लोगों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed