फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CBSE, ICSE and PSEB schools could not be investigated even after a month

एक माह बाद भी नहीं हो सकी सीबीएसई, आईसीएसई और पीएसईबी स्कूलों की जांच

Wed, 25 May 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE, ICSE and PSEB schools could not be investigated even after a month
एक माह बाद भी नहीं हो सकी सीबीएसई, आईसीएसई और पीएसईबी स्कूलों की जांच
विज्ञापन

स्टेशनरी, किताबें, यूनिफार्म व अन्य सामान विशेष दुकानों से लेने की शिकायत के बाद बनाई थी जिले में 15 कमेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को स्टेशनरी, किताबें, यूनिफार्म व अन्य सामान विशेष दुकानों से खरीदने को लेकर जिला में शुरू की गई स्कूलों की जांच एक महीना बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। पंजाब के सीएम तक ऐसी शिकायतें पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में सख्त आदेश देते हुए इसके लिए कमेटियां गठित कर जांच के बाद रिपोर्ट देने को कहा था। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे लेकर अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 15 टीमें गठित कीं और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने की हिदायतें दी थीं, लेकिन अभी तक टीमें जिले में जांच का काम पूरा नहीं कर सकीं हैं।
गौर हो कि पिछले समय के दौरान सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई), इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) से जुड़े प्राइवेट स्कूलों की ओर से मनमर्जी से फीस में वृद्धि किए जाने की शिकायतें सरकार के पास पहुंची थीं। इन शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े प्राइवेट स्कूलों की ओर से परिजनों को विद्यार्थियों की किताबें, स्कूल यूनिफार्म और स्टेशनरी संबंधी अन्य सामान विशेष दुकानों से लाए जाने के लिए भी दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। इन शिकायतों के बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच करवाए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (एस.) जुगराज सिंह रंधावा ने बताया कि जिले के 720 स्कूलों की जांच की जानी है। इसके लिए 15 टीमें गठित की गई हैं। इनमें से प्रत्येक टीम में एक ब्लाक नोडल अधिकारी, एक स्कूल का प्रिंसिपल और एक ब्लाक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 70 फीसदी स्कूलों की चेकिंग हो चुकी है और बाकी स्कूलों की चेकिंग का काम भी अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्ट्स के बाद ही ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जो इन बातों में से किसी एक में भी दोषी पाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed