फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Cabinet Minister Soni gave appointment letters to 117 nurses

कैबिनेट मंत्री सोनी ने 117 नर्सों को दिए नियुक्ति पत्र

Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Soni gave appointment letters to 117 nurses
कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने शनिवार को गुरु नानक देव अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 117 नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि नियुक्तियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की गई हैं। बहुत जल्द पंजाब सरकार घर-घर रोजगार योजना के तहत अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों को भरने की तरफ कदम बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनावी मैनिफेस्टो में घर-घर रोजगार देने का वादा किया था, उसे पिछले समय के दौरान काफी हद तक पूरा भी किया है। युवाओं को नौकरियां दी चाहे वह प्राइवेट सेक्टर में हो या सरकारी क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि राज्य के तीनों मेडिकल कालेजों में रिक्त पड़े पदों को भरा जा रहा है। मेडिकल कालेजों में करीब 900 नर्सों की भर्ती की जा रही है, जिनमें से 311 नर्सों को पहले ही नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। जबकि 470 नर्सों को भर्ती किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्सों के पदों की संख्या 600 से बढ़ाकर 1200 कर दी गई है।
विज्ञापन

सोनी ने बताया कि 145 लैब तकनीशियनों की भरती प्रकिया मुकम्मल हो चुकी है और बहुत जल्द उन्हें भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पंजाब सरकार ने अन्य सभी विभागों में भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। पंजाब सरकार भर्ती प्रक्र्रिया पारदर्शिता से कर रही है। पंजाब सरकार सेहत और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में कामयाब रही है। सभी स्कूलों को स्मार्ट बनाया गया और सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed