{"_id":"66aa720a6ccf099a2703caca","slug":"bullets-fired-from-both-sides-during-a-fight-between-two-groups-of-youth-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-101690-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: युवकों के दो गुटों के झगड़े के दौरान दोनों तरफ से चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: युवकों के दो गुटों के झगड़े के दौरान दोनों तरफ से चली गोलियां
Wed, 31 Jul 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान भी जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर (गुरदासपुर)। गांव डेयरीवाल किरण में मंगलवार शाम को गांव के ही युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। वहीं, युवकों को समझाने आए आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान की गाड़ी पर भी दूसरे गुट के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ी की तोड़फोड़ की।
इस घटना में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान समेत दोनों गुटों के चार लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अपने कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में दाखिल आप के ब्लॉक प्रधान जतिंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब उन्हें झगड़े के बारे में पता चला तो वह गांव में झगड़ा छुड़वाने के लिए गए तो वहां पर मौजूद दूसरे गुट के युवकों ने उसकी ही गाड़ी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और गाड़ी की भी तोड़फोड़ की, तभी मौके पर उसके साथियों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई और इसी दौरान दोनों तरफ से गोली चली है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट के युवकों के पास नाजायज हथियार हैं जबकि उन्होंने गोली अपनी जान बचाने के लिए हवा में चलाई थी और बताया कि इस घटना में उनके चाचा लखविंदर सिंह भी जख्मी हुआ है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इन शरारती गुंडा तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
दूसरे गुट के युवक मनप्रीत सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों के साथ उनका झगड़ा हुआ था क्योंकि वह सरकार और नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डालते रहते हैं जिसे लेकर गांव के ही आप से संबंधित कुछ युवकों ने उसे पहले वीडियो डिलीट करने के लिए कहा और बाद में उन्हें धमकी दी थी जिसको लेकर यह झगड़ा हुआ है और उनके साथियों पर सीधी फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके ताया के दो लड़के मंगल सिंह और बहादुर सिंह जख्मी हो गए जिनको इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर थाना कलानौर के एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें जब घटना की सूचना मिली थी तो उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और दोनों गुटों के चारों लोगों का इलाज गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को अपने कब्जे में लेकर पहचान की जा रही है कि सबसे पहले फायरिंग किसने की थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में 4 से 5 राउंड फायर हुए हैं। दोनों गुटों के जख्मियों के बयान दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।