फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF has foiled an infiltration attempt by a pakistani At Attari Of Punjab

ड्रोन के बाद पंजाब में फिर घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी मार गिराया

Thu, 17 Oct 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
BSF has foiled an infiltration attempt by a pakistani At Attari Of Punjab
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

सीमा सुरक्षा बल ने अटारी सेक्टर से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम एक पाकिस्तानी भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहा था। सीमावर्ती क्षेत्रों में शाम के समय धुंध की चादर बिछ जाती है। इसका लाभ उठाते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिया कंटीली तार के नजदीक पहुंच गया। 

विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने उसको ललकारा तो वह वापस जाने के लिए दौड़ पड़ा। बीएसएफ के जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। समाचार लिखने तक पाकिस्तानी घुसपैठी का शव कंटीली तार के पास पड़ा हुआ था। देर रात बीएसएफ व पाकिस्तानी रेंजरों के बीच एक फ्लैग बैठक होने की संभावना है। तलाशी में उससे कुछ पाकिस्तानी करेंसी और एक मोबाइल मिला है। 
विज्ञापन


इसी बीच बीएसएफ ने अटारी सेक्टर के बच्चीविंड के पास से दो किलो हेरोइन बरामद की। बता दें कि पंजाब में सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पाकिस्तान की दखल बढ़ रही है। अमृतसर के तरनतारन इलाके से ही पाक द्वारा ड्रोन से भेजे गए हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई थी। वहीं फिरोजपुर में भी लगातार पाक ड्रोन देखे जाने से दहशत है। हालांकि पूरे मामले पर सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed