फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF foiled the efforts of Pakistani smugglers and recovered 190 drones in ten months.

Amritsar News: पाकिस्तानी तस्करों के प्रयास विफल कर बीएसएफ ने दस माह में 190 ड्रोन किए बरामद

Mon, 11 Nov 2024 02:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 11 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
BSF foiled the efforts of Pakistani smugglers and recovered 190 drones in ten months.
अमृतसर। मौसम में आए बदलाव के साथ ही एक बार फिर से पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से तस्करी बढ़ा दी है। बीएसएफ के जवान इन्हें हर बार विफल बना रहे हैं। अक्तूबर माह और 8 नवंबर तक पाकिस्तान की ओर से 13 ड्रोन पाकिस्तान के साथ लगती पंजाब सीमा पर भेजे गए। वहीं दस नशा तस्करों को बीएसएफ के जवानों ने दबोच कर दस किलोग्राम के करीब हेरोइन भी जब्त की है।
विज्ञापन

सीमा के आसपास छाए स्मॉग व धुंध के कारण पाक तस्करों ने एक बार फिर छोटे ड्रोन भारतीय सीमा में भेजने शुरू कर दिए है। तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल 2018-2019 में शुरू हुआ था। प्रारंभ में बड़े हेक्सा क्वार्टर का प्रयोग किया गया। इसके बाद छोटे ड्रोन का प्रयोग किए जाने लगा है।
विज्ञापन


इस वर्ष दस माह में पाकिस्तान से पंजाब सीमा पर भेजे गए 190 ड्रोन बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी 2023 में पकड़े गए ड्रोन की संख्या से 112 अधिक है।अधिकांश ड्रोन एक किलोग्राम से कम भार के क्वाडकाप्टर हैं। यह 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ने में सक्षम हैं और छह हजार मीटर तक उड़ सकते हैं। पाकिस्तान से आने वाले इन ड्रोन का प्रयोग मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी में किया जाता है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा विकसित किए गए मजबूत एंटी ड्रोन सिस्टम ने ड्रोन को चिह्नित करना सरल कर दिया है। जिसकी सहायता से बीएसएफ के जवान आसानी से निशाना बना कर गिरा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में बीएसएफ ने 10 ड्रोन बरामद किए हैं। हर सप्ताह 5 से 7 ड्रोन की बरामदगी सीमांत इलाकों में की जा रही है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष सात नवंबर तक 190 ड्रोन बरामद किए गए। अक्टूबर माह तक तस्करी में शामिल 75 तस्करों को पकड़ा गया है, जबकि 220 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी की गई है। इसी तरह 18 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई है जबकि 35 पिस्टल, 46 मैगजीन और 410 के करीब गोलियां बरामद की गई हैं। पाक तस्करों की ओर से भेजे जा रहे ड्रोन चीन के बने हुए हैं, जबकि वर्ष के शुरुआत में कुछ असेंबल्ड बड़े ड्रोन भी भेजे गए थे।


बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार पंजाब में पाकिस्तान के साथ जुड़ी पांच सीमाओं में ड्रग तस्करी के प्रयास अधिक हो रहे हैं। वहीं राजस्थान का जिला श्रीगंगानगर भी पाकिस्तान के साथ सटा है। यहां भी तस्करी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर घुसपैठ और हथियारों की आमद अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed