{"_id":"6409770c883229086e06f456","slug":"bsf-fired-after-smugglers-came-to-deliver-heroin-at-india-pakistan-border-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarntaran: भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन देने आया तस्कर, BSF की फायरिंग के बाद भागा, एक किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tarntaran: भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन देने आया तस्कर, BSF की फायरिंग के बाद भागा, एक किलो हेरोइन बरामद
Thu, 09 Mar 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:35 AM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि गांव राजोके पर स्थित भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त दे रहे थे। गुरुवार तड़के पांच बजे पाकिस्तान की तरफ से कंटीले तारों के पास कुछ हलचल दिखाई दी।
विज्ञापन
हेरोइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन के राजोके की भारत-पाक सीमा पर एक तस्कर द्वारा पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई गई। सतर्क सीमा सुरक्षा बल ने गोलीबारी की तो तस्कर हेरोइन की खेप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बरामद हुई खेप एक किलोग्राम से अधिक है। मामला गुरुवार तड़के पांच बजे का हैं।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि गांव राजोके पर स्थित भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त दे रहे थे। गुरुवार तड़के पांच बजे पाकिस्तान की तरफ से कंटीले तारों के पास कुछ हलचल दिखाई दी। सतर्क टीम ने देखा कि कोई अज्ञात तस्कर संदिग्ध हरकत कर रहा है। चेतावनी दी गई तो वह वहां से भागने लगा। इस पर सीमा सुरक्षा बल ने गोलीबारी की तो मौके से तस्कर फरार हो गया।
टीम ने सर्च अभियान चलाया। वहां से एक पीले रंग का पैकेट बरामद हुआ। तलाशी लेने पर उसमें 1 किलोग्राम से ऊपर हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। फिलहाल खेप को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई। तस्कर की तलाश में सीमा सुरक्षा बल टीम तथा स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी जारी है।