{"_id":"5766bb1f4f1c1bd37411b725","slug":"boy-burn-boy-burn-in-kapurthala-boy-burn-himself-boy-burn-himself-to-threat-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और ससुराल की धमकियों से परेशान युवक ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और ससुराल की धमकियों से परेशान युवक ने खुद को आग लगाई
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला में खुद को आग लगाने वाला संदीप सिंह।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और ससुराल की धमकियों से परेशान युवक ने रविवार तड़के मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। चौकी नडाला की पुलिस ने मृतक की पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नडाला पुलिस को दी शिकायत में मृतक संदीप सिंह के पिता मलकीत सिंह ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी निर्मल कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी मुस्तफाबाद के साथ की थी। उनकी ढाई साल की पोती भी है।
विवाह के कुछ समय बाद ही घर का माहौल बिगड़ने लगा। उनकी बहू बात-बात पर उनके बेटे से झगड़ती रहती थी। वह बार-बात तलाक देने की धमकियां देती रहती थी। 14 जून को उनकी बहू बिना बताए जालंधर चली गई। वहां से उनकी बहू और सास फोन पर उनके बेटे को धमकियां देती थी। इससे संदीप काफी परेशान था।
विज्ञापन
शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि उसने कमरे को अंदर से बंद करके मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीखों की आवाज सुनकर वह अंदर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक टेलर था और उसका एक भाई विदेश में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार देर शाम नडाला के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।