{"_id":"57bb27464f1c1bc21fd4f42a","slug":"boy-arrest-tarn-tarran-boy-arrest-pakistani-boy-arrest-boy-arrest-from-border-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा में दाखिल हुआ पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा में दाखिल हुआ पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 22 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
सीमा से पकड़ा गया पाकिस्तानी नौजवान।
- फोटो : amarujala
खालड़ा बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ ने सीमा पार करके आए एक पाकिस्तानी युवक को काबू किया है। उसकी पहचान 19 वर्षीय शाम मोहम्मद पुत्र हमीद अहमद निवासी रामपुरा खुर्द गली नंबर 4 पोस्ट आफिस बर्की तहसील व जिला लाहौर के रूप में हुई है।
बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार युवक विवाहित है और एक दो वर्षीय लड़के का पिता है। शाम मोहम्मद ने बीएसएफ को बताया कि रविवार को उसकी लड़ाई उसके चाचा के लड़के सब्बू पुत्र बदलू के साथ हुई थी जिसने उसके सिर पर गहरी चोट मार दी।
चोट लगने के बाद वह मानसिक तनाव व परेशानी के चलते गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। पांचवीं पास इस युवक से बीएसएफ को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। बीएसएफ ने युवक के भारतीय सीमा में दाखिल होने पर गेट नंबर 28/2 बुर्जी नंबर 29/26,27 सुबह करीब 4:40 बजे उसे काबू कर जांच शुरू कर दी है।