{"_id":"699a901301dcefacbd0e8738","slug":"bordermen-marathon-organised-by-bsf-in-amritsar-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में बीएसएफ की बॉर्डरमैन मैराथन, विजेता को 1.5 लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर में बीएसएफ की बॉर्डरमैन मैराथन, विजेता को 1.5 लाख रुपये का इनाम
Sun, 22 Feb 2026 12:41 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, अमृतसर
एएनआई, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:41 PM IST
सार
यह मैराथन सीमा क्षेत्र की जनता और सुरक्षा बलों के बीच मजबूत बंधन का प्रतीक है तथा राष्ट्रीय एकता, फिटनेस और बॉर्डर सिक्योरिटी जागरूकता की दिशा में सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है।
विज्ञापन
मैराथन में भाग लेते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने ‘हैंड इन हैंड विद बॉर्डर पॉपुलेशन’ थीम के तहत ‘बॉर्डरमैन मैराथन 2026’ के पांचवें संस्करण का भव्य आगाज किया। मैराथन की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट से की गई, जो जेसीपी अटारी तक के ऐतिहासिक और आकर्षक मार्ग पर आयोजित की जा रही है।
बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में शुरू हुई यह वार्षिक मैराथन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित की जाती है और हर वर्ष इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस बार 13 हजार से अधिक प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी शामिल हैं।
मैराथन में फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 10 किमी दौड़ की तीन मुख्य श्रेणियां रखी गई हैं। सभी आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं इसमें भाग लिया। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बीएसएफ ने सभी श्रेणियों में उनके लिए निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा दी है।
विज्ञापन
पुरस्कार राशि के रूप में फुल मैराथन के विजेता को 1.5 लाख रुपये, हाफ मैराथन के लिए 75 हजार रुपये और 10 किमी दौड़ के लिए 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सीमावर्ती जिलों के युवाओं के लिए विशेष श्रेणी भी बनाई गई है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के शीर्ष तीन विजेताओं को उच्च गुणवत्ता की साइकिलें प्रदान की जाएंगी।
आईजी अतुल फुलजले ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिटनेस, खेल भावना और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है। यह ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के उद्देश्यों को भी मजबूती देता है। प्रतिभागियों ने भी बीएसएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।

#WATCH | Amritsar, Punjab | Inspector General (IG) of the BSF Punjab Frontier, Dr Atul Fulzele says, "...BSF has successfully organised the Bordermen Marathon 2026, with the theme 'Hand in Hand with the Border Population'...The Bordermen Marathon 2026 symbolises the strong bond… https://t.co/SWooT1O88B pic.twitter.com/rA2NcbnHq7
— ANI (@ANI) February 22, 2026