फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bomb threat: Fake mail ID was created in the name of former Kerala CM

बम से उड़ाने की धमकी: केरल के पूर्व सीएम के नाम पर बनाई थी फर्जी मेल आईडी

Thu, 17 Jul 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat: Fake mail ID was created in the name of former Kerala CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपियों ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नाम से फर्जी मेल आईडी बनाई थी। इसमें लिखा है कि चार आरडीएक्स बम श्री हरिमंदिर साहिब में भेजे गए हैं। हालांकि बम निरोधक दस्ते पहुंचे और तलाशी ली गई लेकिन विस्फोटक का कहीं पता नहीं लगा। मेल में यह भी लिखा गया है कि चार आईईडी अपने आप भी विस्फोट कर सकते हैं। कृपया परिसर की दोबारा जांच करें। मंदिर की पाइपों को एक्सरे स्कैनर से जांचें। लगातार पांच ई मेल से धमकियां मिलने के बाद पुलिस प्रशासन, बीएसएफ व टास्क फोर्स ने सुरक्षा का जिम्मा संभालते हुए कई जगह पर चेकिंग की। ई मेल भेजने वाले ने बुधवार को इसकी सीसी श्री हरिमंदिर साहिब के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद गुरजीत सिंह औजला को भी की है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ई मेल भेजने वाले तमिलनाडु से जुड़े हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अमृतसर पुलिस केरल पुलिस के साथ भी संपर्क बनाए हुए है। सोमवार से लगातार पांच बार श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed