{"_id":"693588be89bc867ad707b8f9","slug":"block-committee-members-were-unanimously-elected-in-mogas-village-buggipura-amritsar-news-c-371-1-mog1001-101909-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मोगा के गांव बुगीपुरा में सर्वसम्मति से बने ब्लॉक समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मोगा के गांव बुगीपुरा में सर्वसम्मति से बने ब्लॉक समिति सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा जिले के हल्का धर्मकोट के गांव बुगीपुरा में पंचायत ने आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देते हुए एक सराहनीय पहल की है। सरपंच मनजीत सिंह गिल की अगुवाई में गांव में ब्लॉक समिति के लिए कोई मुकाबला चुनाव नहीं हुआ बल्कि सर्वसम्मति से निर्मलपाल कौर को विजेता घोषित किया गया।
सरपंच मनजीत सिंह गिल ने बताया कि यह गांव की एकता का प्रतीक है और आने वाली 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद चुनावों में भी गांव की सभी पार्टियां एकजुट होकर एक ही साझा बूथ लगाएंगी ताकि चुनाव शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से हो सके।
हल्का विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ने भी गांववासियों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुगीपुरा ने सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य का चुनाव कर और जिला परिषद चुनावों में एकजुट होकर साझा बूथ लगाने का निर्णय लेकर पंजाब के गांवों के लिए एक मिसाल पेश की है। उनका मानना है कि इस तरह की सोच और आपसी एकजुटता से गांवों में भाईचारे की भावना और मजबूत होती है।