{"_id":"601d796d8ebc3ed1ae087af5","slug":"bjp-leaders-welcomed-vijay-sampla-amritsar-amritsar-news-pkl403008558","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पहुंचे विजय सांपला का भाजपाइयों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पहुंचे विजय सांपला का भाजपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व एससी कमीशन के नवनियुक्त चेयरमैन विजय सांपला शुक्रवार को भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार के घर पहुंचे। सांपला का राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग का चेयरमैन बनाए जाने के बाद अमृतसर का पहला दौरा है। जिला प्रधान ने कांस्टीट्यूशन ला आफ इंडिया की किताब देकर उन्हें सम्मानित किया।
सांपला ने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जाति के साथ हो रहे अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमीशन की नेताओं की शह पर काम करने वाले अधिकारियों पर नजर रहेगी। एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि अमृतसर जिले में अनुसूचित वर्ग के साथ अत्याचार के मामले लगातार काफी बढ़ते जा रहे हैं। कैप्टन सरकार अनुसूचित वर्ग की हितैषी होने का दावा तो करती है, लेकिन जमीन स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। कुछ माह पहले देसी शराब पीकर कई लोगों की मौत हो गई थी। इनमें मरने वाले ज्यादातर अनुसूचित वर्ग के ही थे। सरकार ने खानापूर्ति के लिए शराब के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया और असल में दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतकों के परिवारों को इंसाफ नहीं मिला। इस मौके पर भाजपा के पंजाब प्रवक्ता राजेश हनी और हरविंदर सिंह संधू भी मौजूद थे।