फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bikram Singh Majithia attack on Punjab government over one day assembly session

मजीठिया का चन्नी सरकार पर निशाना: कहा- जुमले से ज्यादा नहीं है एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाना

Tue, 09 Nov 2021 11:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 11:10 PM IST
सार

मजीठिया ने मंडियों में धान की खरीद पर सवाल उठाते हुए किसानों से हमदर्दी प्रगट की और कहा कि धान की पूरी बिक्री होने से पहले मंडियों को बंद करना किसानों से धोखा है। जंडियाला गुरु की मंडी में दो दिनों के दौरान पनग्रेन के दो इंस्पेक्टरों द्वारा 2600 मीट्रिक टन धान की बोगस खरीद किए जाने पर कहा कि अगर पंजाब की मंडियों की जांच करवाई जाए तो पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घपला निकल कर सामने आ सकता है।

विज्ञापन
Bikram Singh Majithia attack on Punjab government over one day assembly session
बिक्रम सिंह मजीठिया की प्रेसवार्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि चन्नी सरकार का एक दिन का सत्र बुलाना जुमले से ज्यादा कुछ नहीं है। पहले आठ नवंबर को यह सत्र बुलाया, जो श्रद्धांजलि समागम बनकर रह गया। अब 11 नवंबर को एक बार फिर एक दिन का सत्र बुलाकर उसमें पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करना भी एक जुमला ही रहने वाला है। 

विज्ञापन


पंजाब के लोगों को चन्नी सरकार से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं करनी चाहिए। मजीठिया ने यह बात मंगलवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में अकाली दल संयुक्त के रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा सहित कई अन्य लोगों की घर वापसी पर स्वागत करते हुए कही। इस अवसर पर अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि 11 नवंबर को बुलाए गए एक दिन के सत्र में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने बीएसएफ को ज्यादा अधिकार दिए जाने, कृषि कानूनों और पीपीए (बिजली समझौते) रद्द करने जैसे मुद्दों पर चर्चा किए जाने का दावा किया है। बीएसएफ को पंजाब में ज्यादा अधिकार के संबंध में सीएम चन्नी खुद ही पांच अक्तूबर को पंजाब के हितों को केंद्रीय गृह मंत्री के सामने सरेंडर कर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक दिन के सत्र में इस पर बात कर लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट की राजनीति करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का मासला पहले से ही पंजाब के राज्यपाल के पास है, जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया। करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने को लेकर मजीठिया ने कहा कि हम सभी यही चाहते हैं और नानक नाम लेवा संगत रोज इसके लिए अरदास भी करती है। 

यह काम नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कोई मुश्किल नहीं। एक तरफ वह आईएसआई चीफ बाजवा को तो दूसरी तरफ मोदी साहब को बोल दें तो कॉरिडोर फिर से खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ही आम आदमी पार्टी का चेहरा हैं। 

अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं की पिटाई सरकारी मुलाजिमों से ज्यादा नहीं
चंडीगढ़ में अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के सवाल पर मजीठिया ने कहा कि उन लोगों पर तो एक बार लाठीचार्ज हुआ है। मगर हिम्मत तो सरकार के मुलाजिमों, सरकारी अध्यापकों की है, जो पिछले पांच साल से कांग्रेस सरकार की लाठी झेल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed