{"_id":"6a3678e557f426ff920d4a93","slug":"bikram-majithia-appeared-at-the-majitha-police-station-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजीठा थाने में पेश हुए बिक्रम मजीठिया: वकीलों की पुलिस के साथ हुई बहस; क्या बोले अकाली दल के वरिष्ठ नेता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा थाने में पेश हुए बिक्रम मजीठिया: वकीलों की पुलिस के साथ हुई बहस; क्या बोले अकाली दल के वरिष्ठ नेता?
Sat, 20 Jun 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:56 PM IST
सार
मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मुझे न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है
विज्ञापन
मजीठा थाने पहुंचे अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मजीठा थाने में पेशी के दौरान शनिवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब पुलिस ने वकीलों को थाने के भीतर जाने से रोक दिया। इस दौरान वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।
वकीलों ने पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति
जानकारी के अनुसार, मजीठिया से जुड़े मामले में पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के दौरान उनके पक्ष के वकील थाने में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
इससे नाराज वकीलों ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और कहा कि किसी भी आरोपी को कानूनी सहायता प्राप्त करना उसका अधिकार है। बहस के दौरान कुछ समय के लिए थाने के बाहर माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद अकाली दल के समर्थकों ने भी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Trending Videos
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। वहीं, अकाली दल के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।
वहीं, पेशी के लिए मजीठा थाना पहुंचे बिक्रम मजीठिया ने कहा मैं कानून का सम्मान करता हूं। जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं मुझे जो भी नोटिस या समन जारी हुए हैं उन्हीं के अनुसार पेश होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहा हूं।"
मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मुझे न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है एक दिन सच्चाई सबके सामने आएगी।