फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bike riding youths shot and killed property dealer

बटाला : बाइक सवार युवकों ने गोलियां मारकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths shot and killed property dealer
बटाला। कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे दो अज्ञात युवकों ने कार में बैठ प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू 38 निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां वार्ड नंबर चार के रूप हुई हैं। वहीं इस हत्याकांड के फुटेज साथ ही लगते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मृतक हत्या के मामले में कुछ समय पहले ही सजा काटकर बाहर आया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे सतनाम सिंह सत्तू अपने घर के पास खड़ी कार में बैठने लगा था कि इसी दौरान दो अज्ञात नकाबपोश युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और आते ही कार में बैठे सत्तू पर फायरिंग कर दी। गोलियां सत्तू के सिर पर लगी। गंभीर हालत को देखते सत्तू को अमृतसर रेफर किया गया, मगर वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस संबंध में डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह ने इस हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली मार सतनाम सिंह उर्फ सत्तू की हत्या कर दी गई है। पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान ले रही है।
विज्ञापन

पुलिस वारदात फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम सिंह सत्तू हत्या के मामले में कुछ समय पहले सजा काटकर बाहर आया था। आजकल सतनाम सिंह सत्तू प्रॉपटी डीलर का काम कर रहा था। चर्चा है कि इस हत्या का कारण कोई रंजिश भी हो सकती है, लेकिन इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed