फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bernala, woman, murder, bernala, protest, close

दिनदहाड़े महिला के कत्ल के रोषस्वरूप बरनाला बंद

Tue, 16 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Tue, 16 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
bernala, woman, murder, bernala, protest, close
घनी आबादी वाले क्षेत्र 22 एकड़ में सोमवार को दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर लुटेरों ने वीना मोदी पत्नी सतीश मोदी को कत्ल करने के बाद लूट को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर शहर में बढ़ रही लूटपाट व चोरियों की घटनाओं व लूट व कत्ल की घटना के रोष व शोक में मंगलवार को बरनाला शहर मुकम्मल तौर पर बंद रहा। व्यापारियों ने एकत्रित होकर थाना सिटी कोतवाली के समक्ष पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया और लुटेरे कातिलों को जल्द से जल्दी पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


घटनास्थल के नजदीक ही करीब 40 फीट की दूरी पर एक मंदिर की विवादग्रस्त जगह पर बैठे पुलिस मुलाजिम इस घटना की चीखे सुनने के बावजूद हरकत में नहीं आए और बैठे ताश खेलते रहे। एसएसपी घुम्मन ने बताया कि तीनों पुलिस मुलाजिमों जगमोहन सिंह, जगजीत सिंह व जगतार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरह घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी सिटी पुलिस लुटेरे कातिलों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। इस कारण शहर के लोगों में गुस्सा है। एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि सिटी पुलिस ने मृतका के बेटे अंकित के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट व कत्ल का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार
शहर के समूह व्यापारी व संगठन इस बात पर अडे़ हुए थे कि जब तक कातिल लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक मृतका वीना मोदी का संस्कार नहीं किया जाएगा।

जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने खुद जाकर मृतका के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और शहर निवासियों व व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के भरोसे के बाद मृतका वीना मोदी का संस्कार किया गया।

कड़ी सुरक्षा में अंतिम यात्रा निकली
शव यात्रा के साथ साथ एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू, एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा भारी पुलिस फोर्स सहित चल रहे थे।


इस अवसर पर नगर काउंसिल के प्रधान संजीव शौरी, पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, परमजीत सिंह ढिल्लों, विधायक केवल ढिल्लों के सियासी सचिव गुरजीत बराड, बार एसोसिएशन के प्रधान शिव दर्शन शर्मा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed