{"_id":"a7d19f127a703a34322890d8dd267df9","slug":"bernala-orbit-bus-protest-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में मजदूरों ने घेरी ऑर्बिट बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में मजदूरों ने घेरी ऑर्बिट बस
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 31 May 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर यूनियन पंजाब सीटू बरनाला के मजदूरों ने रविवार को धनौला में बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर ऑर्बिट बस का घेराव कर दिया। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के 46वें स्थापना दिवस पर किया गया था।
ऑर्बिट बस के घेराव की सूचना मिलते ही धनौला पुलिस हरकत में आई और मजदूरों को मनाने पहुंची। मजदूर नेताओं शेर सिंह फरवाही, जीत सिंह पक्खो, सौदागर सिंह उप्पली, हरदीप कौर उप्पली, हरपाल कौर भैणई जस्सा, मान सिंह गुरम, प्रीतम सिंह सहिजडा, लाल सिंह इत्यादि ने ऑर्बिट बस के सामने खडे़ होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
मजदूर नेताओं ने कहा कि सीटू के स्थापना दिवस से आज तक बहुत सारी हड़ताल करने और बडे़ स्तर पर मजदूरों की मांगों के लिए संघर्ष शुरू किया गया था। मजदूर नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मजदूरों की हालत आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और बादल सरकार मनरेगा स्कीम को भी खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और केरला से मनरेगा स्कीम को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। मजदूरों ने काफी समय तक ऑर्बिट बस का घेराव किए रखा।