फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bathinda, missing, husband, mother, jump, river

पति ने डांटा तो बच्चों संग डूब मरी

Sat, 30 May 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 30 May 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
गांव ज्ञाना की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति की डांट से नाराज होकर दो छोटे बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सभी के शव दो दिन बाद हरियाणा के गांव देसू मलकाना से गुजरती नहर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मनजीत कौर (32), जश्नदीप सिंह (8) और गुरप्रीत कौर (6) के तौर पर हुई है।

मामले की जांच कर रहे थाना रामां पुलिस के एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि ज्ञाना निवासी मनजीत कौर को उसके पति गुरमीत सिंह ने किसी गैर व्यक्ति के साथ घूमते हुए देख लिया था।
विज्ञापन


इस पर उसने मनजीत को वीरवार को डांट दिया था। दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने पर वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर से चली गई। परिजन दो दिन तक तीनों को ढूंढते रहे लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह सिरसा पुलिस ने रामां पुलिस को सूचना दी कि गांव देसू मलकाना से गुजरती नहर से तीन शव मिले हैं। इनमें एक महिला और दो बच्चे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों की शिनाख्त ज्ञाना निवासी मनजीत, जश्नदीप और गुरप्रीत के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस ने मृतका के पिता सुखदेव सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed