{"_id":"62912baba709012f2310592c","slug":"batala-police-caught-truck-full-of-cows-17-cows-recovered-gurdaspur-news-pkl45194203","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला : पुलिस ने ट्रक पकड़ा... 17 गाय बरामद, सभी को गोशाला भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला : पुलिस ने ट्रक पकड़ा... 17 गाय बरामद, सभी को गोशाला भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। बटाला बाईपास के नजदीक बटाला पुलिस ने वीरवार देर रात 2.30 बजे नाकाबंदी करके जिंदा गायों से भरे एक ट्रक को पकड़कर 17 गाय बरामद की हैं। वहीं बटाला पुलिस ने इन गायों को अपने कब्जे में लेकर बटाला के गोशाला में छोड़ दिया है। थाना सिविल लाइन में इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से ट्रक ड्राइवर फरार होने में सफल हो गया।
थाना सिविल लाइन बटाला में ट्रक चालक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ ने बताया कि वीरवार की रात को सूचना के आधार पर बटाला बाईपास के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। रात के करीब 2:30 बजे नाकाबंदी के दौरान जब एक ट्रक को रोका गया तो उसमें से 17 गाय मिली। मौके पर से ड्राइवर रात के अंधेरे में भागने में सफल हो गया।
प्राथमिक जांच में पता लगा है कि ट्रक में लादकर यह गाय जम्मू ले जाई जा रही थी। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में थाना सिविल लाइन में अल्लू निवासी कठुआ और बासित निवासी सुनैया बटाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही सारी गायों को बटाला की गोशाला में भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच पड़ताल की जाएगी।