{"_id":"616b067cf69f0f5c12286277","slug":"bank-manager-issued-check-book-in-the-name-of-closed-account-withdrew-3-75-lakh-amritsar-news-pkl4302059116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने बंद खाते के नाम पर जारी करवाई चेकबुक, निकाले 3.75 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर ने बंद खाते के नाम पर जारी करवाई चेकबुक, निकाले 3.75 लाख
विज्ञापन
अमृतसर। कनाडा रह रहे फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित फेयरलैंड कालोनी के एनआरआई तेजिंदर सिंह के बंद खाते से 3.75 लाख रुपये निकालकर दुबई में ऐश करने वाले मैनेजर पुनीत कुमार को एनआरआई थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले दुबई से दिल्ली पहुंचे बैंक मैनेजर को वहीं डीटेन कर लिया था, जहां से एनआरआई पुलिस गिरफ्तार करके अमृतसर लेकर पहुंची। दो दिन का रिमांड लेकर पूछताछ करने के बाद एनआरआइ थाना की पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया है।
एनआरआई तेजिंदर सिंह ने नवंबर 2019 को एनआरआइ थाना में शिकायत दी थी कि किसी ने उसके बंद बैंक खाते से 3.75 लाख रुपए निकलवा लिए हैं। पीड़ित ने बताया कि 5 दिसंबर 2012 को उसके खाते में 6.69 लाख रुपए थे और साल 2014 में इंट्रस्ट के बाद यह राशि 7.44 लाख रुपए हो गूई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी जांच शुरु की तो सामने आया कि जालंधर के गांव जंडियाला की पत्नेती गगड़ के पुनीत कुमार ने एनआरआइ के खाते से चेकबुक जारी करवाने के बाद उसका दुरोपयोग कर उक्त राशि निकलवाई थी। एनआरआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक मैनेजर पर संदेह हुआ तो उन्होंने इस पर जांच शुरु कर दी।
बैंक मैनेजर को जब इसका पता चला तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई के टूर पर निकल गया। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि यह देख उन्होंने सारे सबूत इकट्ठा करने के बाद आरोपी बैंक मैनेजर पुनीत के खिलाफ लुकआउट कारनर (एलओसी) जारी करवा दिया।
पुनीत 13 अक्तूबर 2021 को जैसे से ही दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो एलओसी जारी होने के चलते उसे वहीं हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद वे उन्हें दिल्ली से यहां लेकर आए और पूछताछ के बाद आज उसे केंद्रीय जेल में भेज दिया गया है।