फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ban, protest to relief plastic ban, pathankot protest, pathankot, amritsar

पठानकोट में प्लास्टिक प्रतिबंध में छूट की मांग उठाई

Mon, 04 Apr 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 04 Apr 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
ban, protest to relief plastic ban, pathankot protest, pathankot, amritsar
प्रदर्शन - फोटो : dummy picture
पंजाब प्लास्टिक मैन्यूफैक्चर एंव ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सोमवार को विधायक अश्वनी शर्मा और मेयर अनिल वासुदेवा से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने विधायक को मांगपत्र सौंपा। इसमें कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध में कुछ मानकों के आधार पर छूट दी जाए। 
विज्ञापन


प्रधान प्रवेश कुमार ने विधायक से कहा कि  प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक व डिस्पोजल पर लगाए गए प्रतिबंध में कुछ मानकों के आधार पर एसोसिएशन छूट चाहती है। उनकी मांग है कि उन्हें 50 माइक्रोन तक के प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग करने दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से हजारों प्लास्टिक कारोबारियों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह इन परिवारों के हित में जरा सोचे। विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि जल्द ही मेयर अनिल वासूदेवा व निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज के साथ प्लास्टिक कारोबारियों की बैठक कराई जाएगी, जिसमें प्रतिबंध को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अनिल वासूदेवा ने बताया यह बैठक जल्द की जाएगी। इस दौरान सुनील कुमार, सतीश कुमार, पंकज महाजन, कृष्णलाल महाजन, राहुल महाजन, विनोद महाजन, वसु शर्मा, जतिन महाजन, कपिल महाजन, मुन्ना महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed