फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Badal can resolve dispute between SGPC and HGPC: Ghuman

एसजीपीसी और एचजीपीसी का विवाद हल कर सकते हैं बादल : घुम्मन

Tue, 04 Oct 2022 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Badal can resolve dispute between SGPC and HGPC: Ghuman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। एसजीपीसी के टूटने व हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचजीपीसी) के बनने का विवाद प्रकाश सिंह बादल की ओर से ही कुर्सी को बचाने के लिए पैदा किया था। अब इस विवाद को भी बादल ही हल कर सकते हैं। इसके लिए प्रकाश सिंह बादल को संसद के बाहर धरना देकर आंदोलन शुरू करना होगा। अगर वे तैयार हो सकते हैं तो एसजीपीसी टूटने से बच सकती है। ऐसा न होने पर एसजीपीसी के पास हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अलग होने से बचाने का कोई भी विकल्प नहीं है।

ये बातें ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल संयुक्त के पूर्व महासचिव एडवोकेट जसबीर सिंह घुम्मन ने कहीं। घुम्मन ने कहा कि बादल परिवार की आरएसएस और भाजपा के साथ लंबी राजनीतिक सांझ रही है। पंजाब में कांग्रेस को कमजोर करने और पंथक विचारधारा वाले सिख संगठनों को ग्रुपबाजी में विभाजित करने में बढ़ी भूमिका निभाई है। एसजीपीसी के पास कानूनी तौर पर एचएसजीपी को अधिकार मिलने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर करने का कानूनी अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed