{"_id":"68dd562c56d50678ef0dbd86","slug":"baba-ramdev-donated-rs-1-crore-to-sgpc-to-help-flood-victims-amritsar-news-c-59-1-asr1001-114457-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बाबा रामदेव ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसजीपीसी को दिए एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बाबा रामदेव ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसजीपीसी को दिए एक करोड़ रुपये
Wed, 01 Oct 2025 09:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री हरिमदिर साहिब के सरोवर की परिक्रमा भी की। बाबा राम देव ने कुछ समय वहां रुक कर कीर्तन भी श्रवण किया। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा रामदेव को धार्मिक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।बाबा रामदेव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एसजीपीसी को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिखों की सर्वोच्च संस्था है। उनके द्वारा दी गई सहायता राशि मायने नहीं रखती, यह केवल गुरु की सेवा है। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा का पंजाब के लोगों ने साहस से सामना किया है। इस संकटकाल में एक दूसरे की सहायता करना हम सबका धर्म है। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।
बाबा रामदेव ने देश-विदेश में बसे लोगों से अपील की है कि वे पंजाब में सहायता के लिए आगे आएं। एसजीपीसी को अधिक से अधिक दान दें। एसजीपीसी को दिया गया दान सही जगह पर प्रयोग होगा। एडवोकेट धामी ने बाबा रामदेव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को देखकर बाबा रामदेव ने उनसे संपर्क किया था। अब वे इस सेवा कार्य का हिस्सा बने। धामी ने बाबा रामदेव को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान शताब्दी के समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।