फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Audi robber arrested from Mohali

Amritsar News: डॉ. तरुण बेरी की ऑडी लूटने वाला मोहाली से गिरफ्तार, कार बरामद

Sun, 03 Dec 2023 05:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Audi robber arrested from Mohali
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल कार को भी लिया कब्जे में
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। एक सप्ताह पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास डॉक्टार दंपती से ऑडी (कार) लूटने के आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ऑडी कार बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस कमिश्नर हरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर देहाती पुलिस जिला के कत्थूनंगल थानातंर्गत गांव तलवंडी घुम्मन निवासी राजनप्रीत सिंह उर्फ राजन के रूप में हुई है। जबकि इसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि यह मुकद्दमा डॉ. तरुण बेरी की शिकायत पर 25 नवंबर को दर्ज किया गया था।


सीपी भुल्लर ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी राजनप्रीत सिंह उर्फ राजन निवासी तलवंडी घुम्मन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है। लूटी गई ऑडी कार को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने डॉ. तरुण बेरी को सौंप दिया। डाॅ. बेरी ने इसके लिए पुलिस कमिश्नर का धन्यवाद कर कहा कि वारदात के तुरंत बाद 100 नंबर पर डायल करने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी तक पहुंच उसे काबू कर उनकी ऑडी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed