{"_id":"660b6cc6207a0b2f70473b68ac594b7d","slug":"atm-loot-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु में एटीएम लूटा, सवा नौ लाख चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला गुरु में एटीएम लूटा, सवा नौ लाख चोरी
अमर उजाला,जंडियाला गुरु (अमृतसर)।
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के लोकल बस अड्डे के नजदीक मुख्य मार्ग स्थित पीएनबी के एटीएम को तोड़ कर चोर नौ लाख 18 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एटीएम को गैस कटर की सहायता से काटा। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
बैँक के असिस्टेंट मैनेजर एमएस चड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना सुबह दो बज कर 58 मिनट की है।
इस लूट की घटना को अंजाम देने के लिए लुटेरों ने करीब 5 मिनट का ही समय लगाया। सीसीटीवी कैमरों से स्पष्ट हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के शटर पर लगे ताले को काट दिया और एटीएम के अंदर दाखिल हो कर शटर को बंद कर दिया। इसी दौरान उसने गैस कटर का प्रयोग करके एटीएम मशीन को काट दिया और वहां से 9 लाख 18 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। इसी एटीएम की खिड़की को किसी व्यक्ति ने कुछ दिन पहले तोड़ कर अंदर आने की कोशिश की थी। वारदात के समय एटीएम पर कोई भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं था। एएसपी गुरजोत सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लेगी।