फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   asi killed by akali politician

बेटी को छेड़ने से रोका, अकाली नेता ने मारी गोली

Thu, 06 Dec 2012 12:48 PM IST
अमृतसर/ब्यूरो
अमृतसर/ब्यूरो Updated Thu, 06 Dec 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
asi killed by akali politician

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पंजाब पुलिस के एएसआई पर अकाली नेता ने गोलियां दाग दीं। इसके बाद आरोपी अपने साथियों संग फरार हो गया। घायल एएसआई को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एएसआई रविंदर पाल सिंह थाना घरिंडा में तैनात थे जबकि आरोपी रणजीत सिंह राणा अकाली दल का जिला सचिव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कस्बा छेहर्टा में एएसआई रविंदरपाल सिंह की बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। इस दौरान रास्ते में कुछ युवक उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन


लड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। बुधवार को रविंदरपाल स्कूटर से बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की रामपुरा ब्रांच के पास लड़की ने परेशान करने वाले लड़कों को पहचान लिया। इसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी। रविंदरपाल ने रुककर लड़कों से बातचीत करनी चाही। इस पर वहां खड़े तीन लड़कों में से एक ने एएसआई के सीने में गोलियां दाग दीं और फिर सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई को स्थानीय अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना का समाचार मिलते ही थाना छेहर्टा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी प्रीतपाल सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी की पहचान अकाली नेता रणजीत सिंह राणा और उसके साथी गुरबीर सिंह के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed