फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Artisan absconds with gold and diamond jewelery from jeweler shop in amritsar

अमृतसर में कारीगर की कारीगरी: मालिक का भरोसा जीता, कभी नहीं बताया अपना पता, ले उड़ा सोने व हीरे के जेवरात

Thu, 18 Jul 2024 09:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 09:49 PM IST
सार

अमृतसर में ज्वेलर की दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने मालिक का भरोसा जीत उसे ही चुना लगा दिया। आरोपी कारीगर लाखों रुपये के सोने और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Artisan absconds with gold and diamond jewelery from jeweler shop in amritsar
पुलिस ने मामला दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां एक कारीगर सोने व हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गया। चोरी किए गए जेवरात की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि जो आरोपी जेवरात लेकर भागा है उसके बारे में मालिक को भी पूरी जानकारी नहीं है। आरोपी के नाम के अलावा मालिक को कुछ पता नहीं है। आरोपी ज्वेलर के पास कारीगर का काम करता था, लेकिन मालिक ने उसके एड्रेस के बारे में उससे आजतक पूछा ही नहीं। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी कारीगर लाखों रुपये के जेवरात लेकर भाग गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्णा शहा निवासी लोहगढ़ गेट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तारीशा ज्वेलर्स माल रोड में बतौर हेड कारीगर काम करता है। आरोपी कारीगर वासुदेव सिंह उसी दुकान में कारीगर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जुलाई को मालिक ने उसे दूसरी दुकान सुराना ज्वेलर्स से सोने और हीरे के जेवरात लेने के लिए भेजा था। आरोपी दूसरी दुकान से जेवरात तो ले आया लेकिन अपनी दुकान पर पहुंचा ही नहीं। इसके बाद अपने स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह सोने और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गया था। आरोपी दो हीरे के कंगन, एक सोने की अंगूठी, एक हीरे का कड़ा और एक हीरे की अंगूठी लेकर फरार हुआ है। थाना सिविल लाइन की पुलिस को शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed