फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Another accused arrested in the case of planting a bomb under the sub-inspector's car

सब इंस्पेक्टर की गाड़ी के नीचे बम लगाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of planting a bomb under the sub-inspector's car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे बम लगाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी के नीचे बम लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अरोपी दीपक है। पुलिस ने दीपक को जिला तरनतारन के कस्बा पट्टी से गिरफ्तार किया है। दीपक को शनिवार को अदालत में पेश कर उससे पूछताछ के लिए चार दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है। बताया जा रहा है कि दीपक ही वही व्यक्ति का जिसने गाड़ी के नीचे बम लगाया था। पुलिस ने तीन दिन पहले इसी मामले में खुशहाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुशहाल ने पुलिस को जानकारी दी कि बम गाड़ी के नीचे दीपक की ओर से लगाया गया था। खुशहाल की निशानदेही पर पुलिस ने दीपक को कस्बा पट्टी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक और खुशहाल को गाड़ी के नीचे बम लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनों ने रात के समय कुछ देर के लिए एक कोरियर वाले से मोटरसाइकिल लिया ओर देर रात्रि दिलबाग की गाड़ी के नीचे बम लगा कर दिल्ली को तरफ फरार हो गए थे। इसके लिए उनकी पैसे लेने की भी डील हुई थी।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आ रहा है कि हरपाल और फतेहदीप का रोल गाड़ी के नीचे लगे बम को मोबाइल से ब्लास्ट करने का था। दीपक की गिरफ्तारी के बाद अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में नौ के करीब लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed