फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, train, fog, passenger, speed, slow

कोहरे से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, यात्री बेहाल

Tue, 15 Dec 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 15 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
amritsar, train, fog, passenger, speed, slow
घने कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। इससे अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14642 सरयू युमना एक्सप्रेस को सोमवार रात 11.50 अमृतसर पहुंचना था। यह ट्रेन मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 12459 अमृतसर-न्यू दिल्ली एक्सप्रेदस सोमवार रात दस की बजाय मंगलवार को 8.45 पर पहुंची। ट्रेन संख्या 14635 देहरादून एक्सप्रेस सुबह 7.30 की बजाय 9.40 बजे आई।। ट्रेन संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस सोमवार रात 1.50 की बजाय मंगलवार 11.20 अमृतसर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 8.10 की बजाय 10.25 पर आई। ट्रेन संख्या 13005 हावड़ा मेल सुबह 8.55 की बजाय दोपहर 12.10 पर अमृतसर स्टेशन पर पहुंची।

ट्रेन संख्या 13049 हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 10.20 की जगह दोपहर 2.10 बजे अमृतसर स्टेशन आई। ट्रेन संख्या 12903 गोल्डेन टेंपल एक्सप्रेस सुबह 5.45 की बजाय 7.35 बजे स्टेशन पर पहुंची।

वहीं अमृतसर स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस सुबह 5.55 की बजाय 6.10 बजे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन संख्या 12460 अमृतसर नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सुबह 6.15 की जगह 7.10 पर रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 12054 जनशताब्दी सुबह 6.55 की बजाय 7.35 बजे रवाना हुई।

ट्रेन संख्या 15708 कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस  सुबह 7.15 की बजाय 8.25 पर चलाई जा सकी। ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम डीलक्स एक्सप्रेस को सुबह 8.10 की बजाय 8.50 से स्टेशन से रवाना किया गया।


ट्रेन संख्या 11058 दादर एक्सप्रेस सुबह 8.10 की बजाय 10.15 पर चली। ट्रेन संख्या 14038 पठानकोट-दिल्ली सुबह 9.30 की बजाय 9.40 बजे रवाना। ट्रेन संख्या 74661 अटारी जाने वाली ट्रेन साढ़े सात के बजाय आठ बजे चलाया गया। ट्रेन संख्या 54613 पठानकोट डीएमयू सुबह पौने सात के बजाय आठ बजे चलाई गई। ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस 11.55 की बजाय 12.50 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed