फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, tour, religious place, fraud, arrest

धर्मस्थलों की सैर कराने के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

Fri, 19 Jun 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 19 Jun 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने धार्मिक स्थलों की सैर करवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से मोटी रकम ऐंठने वाले एक गिरोह के सदस्य को काबू करने का दावा किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान कर्मबार सिंह निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के रुप में हुई है। गिरोह के बाकी दो सदस्य फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गिरोह गांव के लोगों को धार्मिक स्थलों की सैर कराने के लिए उनसे मोटी रकम ऐंठ कर उन्हें जनरल डिब्बे में बिठा देता था।
विज्ञापन


आरोपियों ने शुक्रवार को करीब सौ श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की सैर कराने के लिए प्रति व्यक्ति 1500 रुपये के हिसाब से पैसे लिए। उन्हें स्लीपर में सीट बुक करवाकर ले जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सिर्फ पांच ही श्रद्धालुओं को स्लीपर क्लास में बैठाया गया बाकी को जनरल डिब्बे में बैठा दिया गया। गर्मी अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।


पता लगने पर जांच आरोपी के खिलाफ ट्रैप लगाया गया। आरोपी स्लीपर की टिकट लेने के लिए लाइन में खड़ा था। वहां से टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वे पिछले दो सालों से ये धंधा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed