{"_id":"6426bc756f8f21fb7505e097","slug":"amritsar-police-arrested-two-members-of-robbery-gang-after-firing-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 31 Mar 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:27 PM IST
सार
पुलिस और लुटेरा गिरोह के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार को उस समय हुई जब दो बाइक पर सवार चार लुटेरों को पुलिस ने संगतपुरा गांव के पास घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
बटाला पुलिस और पांच लुटेरों के बीच उस समय मुठभेड़ हुई जब उनका पीछा किया जा रहा था। लुटेरों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, एक गोली कांस्टेबल युगराज सिंह के पेट में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बाइक सवार से पैसे छीनकर भागने वाले पांच लुटेरों का पीछा कर रही थी। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बटाला के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गत रात को भालोवाल रोड पर बाइक सवार युवक-युवती से पांच लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपये और दो मोबाइल छीन लिए थे। थाना घनियां के बांगर और फतेहगढ़ चूडि़यां की पुलिस ने उक्त लुटेरों का पीछा किया और एक बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सागर निवासी मजीठा के रूप में हुई।
विज्ञापन
सागर की निशानदेही पर जब बटाला पुलिस सागर के साथियों को गिरफ्तार करने के लिए अमृतसर के गांव संगतपुर थाना झंडेर के पास पहुंची तो उक्त आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी पवनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि दोनों ही वारदातों के संबंध में केस दर्ज किए जा रहे हैं। बटाला के थाना घनियां के बांगर में आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अमृतसर के थाना झंडेर में उक्त आरोपियों पर पुलिस पर हमला करने का केस दर्ज किया जा रहा है। बटाला पुलिस ने पांच लुटेरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्यों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।